राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस, तो राजसमंद में BJP ने बाजी मारी


जयपुर। राजस्थान विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। 2 पर कांग्रेस तो 1 पर BJP ने बाजी मारी। राजसमंद सीट पर पूर्व विधायक और मंत्री किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी ने 5310 वोटों से जीत हासिल की और कांग्रेस के तनसुख बोहरा को हराया। वही सहाड़ा सीट पर कांग्रेस की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की। सुजानगढ़ की बात करें तो मनोज मेघवाल ने जीत दर्ज की। पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के यह पुत्र है।