राजस्‍थान विधानसभा का सत्र कल से, तैयारियां पूरी


जयपुर। पन्‍द्रहवीं राजस्‍थान विधानसभा का अष्‍टम सत्र सोमवार से शुरू होगा। सत्र की तैयारियों की जानकारी विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा से ली। अध्‍यक्ष डॉ. जोशी ने सत्र से सम्‍बन्धित आवश्‍यक निर्देश अधिकारियों को दिये। 

सोमवार को प्रात:11 बजे राज्‍यपाल कलराज मिश्र अभिभाषण देने के लिए विधानसभा पहुँचेंगे। विधानसभा में विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, संसदीय कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल और विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा राज्‍यपाल का स्‍वागत करेंगे। राज्‍यपाल को विधानसभा में आर.ए.सी. बटालियन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा।