जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान फार्मेसी काउंसिल में चल रहे भ्रष्टाचार के भंडाफोड़ करते हुए कनिष्ठ लिपिक विष्णु शर्मा को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया.
INDIA HEALTH TV आपके स्वास्थ्य का रक्षक. देखने के लिए यहां क्लिक करें और सब्सक्राइब करें.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके बी.फार्मा. रजिस्ट्रेशन करने की एवज में विष्णु दत्त शर्मा कनिष्ठ लिपिक, राजस्थान फार्मेसी काउंसिल, जयपुर द्वारा 40 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा है. जिस पर एसीबी जयपुर नगर द्वितीय इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजपाल गोदारा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उप अधीक्षक पुलिस अभिषेक पारीक एवं उनकी टीम द्वारा ट्रेप की कार्यवाही की गई. जयपुर के जगतपुरा निवासी विष्णु दत्त शर्मा को परिवादी से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की ए.सी.बी. टीमों द्वारा तलाशी की गई।