जयपुर। बीवीजी कंपनी के बकाया 276 करोड़ के भुगतान के बदले 20 करोड़ की रिश्वत मांगने के मामले में जेल गए ग्रेटर नगर निगम, जयपुर की निलंबित महापौर के पति राजाराम गुर्जर को हाईकोर्ट ने गुरुवार को जमानत दे दी। राजाराम को एसीबी ने जून में गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोर्ट ने उसे 29 जून को जेल भेज दिया था। 94 दिन जेल में रहने के बाद राजाराम शुक्रवार को जेल के बाहर की हवा लेंगें। बता दें कि 20 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने संबंध में वीडियो वायरल होने के बाद एसीबी ने राजाराम, कंपनी प्रतिनिधि ओमकार सप्रे, संदीप चौधरी और आरएसएस से जुड़े निंबाराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।