पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक दिन पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला पर मानसा के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि एक दिन पहले पंजाब सरकार ने मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी, जिसके बाद यह हत्या की गई।
बताया जा रहा है कि मूसेवाला को गैंगस्टरों से धमकियां मिली थी। इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत कई की सुरक्षा वापस ली थी। मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर आम आदमी पार्टी के विजय सिंगला के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था. विजय सिंगला ने मूसेवाला को मनसा सीट से 63,323 वोट से हराया था।