जयपुर। राजस्थान में पंजाब पुलिस का मोस्ट वांटेड रमजान खान उर्फ राजू हुड्डा पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। रविवार दोपहर 2:30 बजे पंजाब पुलिस और राजस्थान पुलिस की स्पेशल टीम ने रमजान खान को घेर लिया, इस दौरान उसे सरेंडर करने के लिए कहा गया। लेकिन वो नहीं माना तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक वह जगतपुरा के ज्ञान विहार कॉलोनी में किराए का कमरा ले कर रह रहा था। पुलिस की ओर से घेरे जाने के बाद उसे आवाज दी गई तो वह पिस्तौल लेकर भागने लगा। खुद को चारों तरफ से घिरा देखकर रमजान खान में फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में रमजान खान के घुटने पर गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल रमजान खान उर्फ राज हुड्डा को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।