राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न होने के बाद एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित, मिल रही बधाइयां


Droupadi Murmu vs Yashwant Sinha/ President election: , भारत में नए राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर आज मतदान संपन्न हुआ एनडीए के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित मानी जा रही है। गुजरात ,असम ,उड़ीसा, और UP समेत कई राज्यों में विपक्ष के कई विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया. ऐसे में उनकी जीत और बड़ी हो सकती है। इसके साथ ही एनडीए के उम्मीदवार द्रोपती को लगातार बधाइयां मिल रही है।

राष्ट्रपति पद के चुनाव के नतीजे 21 जुलाई को घोषित कर दिए जाएंगे। 24 जुलाई को वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। जिसके बाद 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे।