डाकघर सुपरिटेंडेंट 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


बाड़मेर. राजस्थान एसीबी टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी के निर्देशन में बाड़मेर ACB ने कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए डाकघर सुपरिटेंडेंट (post office superintendent) को रंग हाथों गिरफ्तार किया है।

बड़ी बात यह है कि सुपरिटेंडेंट ने खुद के ही मातहत कर्मचारी का एरियर भुगतान करने की एवज में ऑफिस में यह रिश्वत ली।

 

एसीबी डीजी भगवान लाल सोनी ने बताया कि 17 मई को रेवतसिंह MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) ने एसीबी को शिकायत की थी एरियर स्वीकृत करने के लिए डाकघर सुपरिटेंडेंट 9 हजार रुपए की डिमांड कर रहा है। एसीबी टीम ने उसी दिन सत्यापन करवाया गया। परिवादी ने 7 हजार रुपए देने की बात कही इस पर सुपरिटेंडेंट ने भी हां भर दी। परिवादी ने रुपए तनख्वाह आने पर देने को कहा था। एसीबी टीम ने शुक्रवार शाम को रंग रुपए लेकर परिवादी को भेजा और ऑफिस में रुपए लेते ही एसीबी ने डाकघर सुपरिटेंडेंट संग्राम भंसाली रंग हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने आरोपी के घर व अन्य ठिकानों की तलाशी भी ली।