जयपुर। कोरोना महासंकट में वित्तीय सहभागिता निभाने के लिए राजस्थान में आईपीएस एवं आरपीएस भी आगे आए हैं। और अपना 3 दिन का वेतन देने की घोषणा की है। फ्रन्टलाईन वॉरियर के रूप में भूमिका निर्वहन कर रहे आईपीएस एवं आरपीएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में अवगत करा दिया है और यह भी भरोसा दिलाया है कि इस महामारी के खिलाफ जंग में वह पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
एसीबी के महानिदेशक और IPS एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने 3 दिन के वेतन के अलावा अलग से 51 हजार रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किए। आईपीएस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग हेतु मुख्य सचिव को सहमति पत्र सौंपा।
आरपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सैनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सहमति पत्र भिजवाया।