PM Modi Twitter Account: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट शनिवार देर रात कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया और उनके अकाउंट से बिटकॉइन को लीगल करने का ट्वीट किया गया। ट्वीट में एक लिंक भी शेयर किया गया जिस पर जाकर लोगों को फ्री बिटकॉइन क्लेम करने को कहा गया। कई यूज़र्स के इस पर कमेंट्स भी आए। हालांकि इस ट्वीट को देखते ही ट्विटर पर कई लोगों ने आशंका जता दी कि प्रधानमंत्री का अकाउंट हैक हो गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि पीएम का अकाउंट कुछ समय के लिए हैक हो गया था। PMO ने कहा कि इस दौरान पीएम अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें। बहरहाल इस हरकत के बाद हैकर्स ने साबित कर दिया कि वो किसी भी हद तक देश की साइबर सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने का दुस्साहस कर सकते हैं।