नई दिल्ली. देश में 18 मई से लागू होगा लॉकडाउन-4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की घोषणा देेेश को संबोधित करते हुए यह घोषणा की. यह लॉकडाउन नए रूप के साथ आएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है. देश को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह भारत की जीडीपी का करीब 10 फ़ीसदी है.
कोरोना संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है. हमने ऐसा संकट ना देखा है ना सुना है. मानव जाति के लिए यह अकल्पनीय है. हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है.' प्रधमनमंत्री ने कहा कि 'हमारे देश का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है. भारत के कार्य का प्रभाव विश्वकल्याण पर पड़ता है.
दुनिया को भरोसा हो गया है कि भारत बहुत अच्छा कर सकता है. जिंदगी और मौत की लड़ाई में भारत की दवाएं काफी अहम हैं. भारत हमेशा विश्वकल्याण की राह पर अटल रहा है.
- 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना भी है ये हमारी जिम्मेदारी भी है: PM
- स्वदेशी पर अब भारत जोर देगा, PM ने लोकल के लिए वोकल बनने का आह्वान किया.
- कोरोना संकट के बीच 20 लाख करोड़ के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा.
- 18 मई से लागू होने वाला लॉकडाउन 4 नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा.
भारत को फिर से खड़ा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'लोकल के लिए वोकल' बनने पर जोर दिया. कहा, 'रेहड़ी वाले, ठेले वाले, श्रमिक, घरों में काम करने वालों ने इस दौरान बहुत त्याग-तपस्या की है. अब हमारा कर्तव्य है उन्हें ताकतवर बनाने का.लोकल को हमें बड़ा बनाना होगा. इन्हें लोकल से ग्लोबल बनाना होगा. संकट के समय हमें लोकल ने ही बचाया है. हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में कुछ महत्वपूर्ण बातों को शामिल किया है. इसलिए आज से हर भारतवासी को अपने 'लोकल के लिए वोकल' बनना है.
इससे पहले आखिरी बार 14 अप्रैल को मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था. लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है.