मध्यप्रदेश। भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की वापसी हो चुके चीतों की वापसी हो गई है। अब 70 साल के बाद भारत में दोबारा चीते विचरण करते नजर आएंगे। नामीबिया से 8 चीटे भारत लाए गए हैं, जिनमें से तीन चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा।
बता दें कि देश में आखिरी बार चीते को 1948 में देखा गया था। वहीं साल 1952 में चीते के विलुप्त होने की घोषणा की गई थी। इसके बाद चीतों को भारत में दोबारा से बसाने की तैयारी शुरू की गई। अब जाकर 70 साल बाद देश में चीतों की वापसी हो चुकी है। नामीबिया से 8 चीतों को भारत के जंगलों में छोड़ा गया है।
वैसे आपको बता दें कि 2016 में इंडिया वाटर पोर्टल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पेड़ पौधों की 384, मछलियों की 32, उभयचर की 2, सरीसृप की 21, बिना रीढ़ वाले जन्तु की 98, पक्षियों की 113, स्तनधारी की 83 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 724 प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। जो चिंता का कारण है और इस पर कोई ठोस कदम उठाने की जरूरत है।