12 मई से फिर शुरू होंगी स्पेशल पैसेंजर ट्रेनें, रेल मंत्रालय से मिला ग्रीन सिग्नल


नई दिल्ली. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल मंत्रालय से एक बड़ी खबर आई है. इस खबर के मुताबिक अब देश में पैसेंजर  ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा . 11 मई शाम 4:00 बजे से इनकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो जाएगी. लॉकडाउन के बीच भारतीय रेल 12 मई से इनकी बतौर स्पेशल ट्रेन शुरुआत करेगा.

 

ध्यान रखें:

- यात्रियों के लिए चेहरा ढंकना अनिवार्य होगा

- डिपार्चर के दौरान उन्हें स्क्रीनिंग (कोरोना) से भी गुजरना होगा.

- इस दौरान सिर्फ बगैर लक्षण वाले मरीजों को ही ट्रेन में चढ़ने दिया जाएगा.

-सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग वाले ही टिकट कंफर्म होने पर ट्रेन में बैठ पाएंगे.

- ट्रेन में सिर्फ AC कोच होंगे

- इन ट्रेनों के लिए टिकट बुकिंग 11 मई को शाम चार बजे शुरू होगी और रिजर्वेशन सिर्फ IRCTC की वेबसाइट के जरिए ही कराया जा सकेगा.

COVID-19 संकट और Lockdown के बीच भारतीय रेल ने धीरे-धीरे कर के यात्री सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है. शुरुआत में 15 जोड़ी ट्रेनें (यानी 30 वापसी यात्राएं) चलाई जाएंगी.

इन रूट पर चलेंगी रेलगाड़ियां:

नई दिल्ली से डिब्रुगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, चेन्नई, बैंगलुरु, मुंबई, अहमदाबाद और जम्मू के लिए यह स्पेशल ट्रेन चलेंगी.