नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि कल भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ है लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जाएगा. ट्वीट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नफरत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी। उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि #PartitionHorrorsRemembranceDay का यह दिन हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए न केवल प्रेरित करेगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी.