बंदूक के दम पर देश पर राज करने वाले पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन


इस्लामाबाद।

बंदूक के दम पर देश पर राज करने वाले पाकिस्तानी सैन्य तानाशाह जनरल परवेज मुशर्रफ का दुबई में निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुशर्रफ को दिल और उम्र संबंधी दूसरी कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। बता दें कि परवेज मुशर्रफ ने ही 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बिना बताए भारत के खिलाफ कारगिल युद्ध की शुरुआत की थी। उन्होंने सेनाध्यक्ष रहते तख्तापलट कर पाकिस्तान में मार्शल लॉ भी घोषित किया था। उन्हें पाकिस्तान के सबसे भ्रष्ट सैन्य शासकों में गिना जाता है। विदेश मामलों के जानकारों का मानना है कि वह परवेज मुशर्रफ ही थे जिसके कारण भारत और पाकिस्तान की दुश्मनी परवान पर चढ़ी। भारत और पाकिस्तान में दुश्मनी और ज्यादा गहरी हुई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुशर्रफ ने कारगिल युद्ध को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अंधेरे में रखा था। मुशर्रफ ने तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को देश से बाहर जाते ही 1999 में सैन्य तख्तापलट कर दिया थआ। उस समय नवाज शरीफ श्रीलंका दौरे पर गए थे। पहले तो उन्होंने मॉर्शल लॉ लगाया और बाद में खुद को पाकिस्तान का राष्ट्रपति घोषित कर दिया। जिसका काफी विरोध भी हुआ था।