शिंजो आबे को पद्म विभूषण, तो रामविलास पासवान को पद्म भूषण, 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों की घोषणा


नई दिल्ली. 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिया जाएगा. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को पद्म विभूषण दिया जाएगा वहीं रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा.गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया. इसके तहत विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाता है. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है.

पद्म विभूषण ( Padma Vibhushan List)


1. जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे

2. गायक एस पी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत),

3.सैंड कलाकार सुदर्शन साहू,

4. पुरातत्वविद बीबी लाल

5.डॉ. बेले मोनप्पा हेगड़े मेडिसिन

6.मौलाना वहीदुद्दीन खान

7.नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत)

 

पद्म भूषण (Padma Bhushan List)


1. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन

2.पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत)

3.असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत)

4.पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा

5.धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत)

6.केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)

7.रजनीकांत देवीदास

8.तरलोचन सिंह

9. कृष्णन नायर शांताकुमारी

10. चंद्रशेखर कंबरा