नई दिल्ली. लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद भारत में कोरोना है कि कंट्रोल में आने का नाम ही नहीं ले रहा है, और इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि भारत में कोरोना के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए हैं. इस आंकड़े ने पूरे देश की चिंताएं बढ़ा दी है. हालांकि भारत में रिकवर होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट (Coronavirus) को लेकर देश में 55 दिन जारी लॉकडाउन (Lockdown) के बावजूद संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है. अब यहां कुल 1 लाख 11 मामले सामने आ चुके हैं. इस तरह से एक लाख केस पार करने वाला भारत विश्व का 11वां देश बन गया है. इस बीच भारत सरकार लगातार लोगों को केंद्र द्वारा जारी गाइडलाइंस की पालना करने का आग्रह कर रही है क्योंकि फिलहाल सावधानी ही बचाव है.