राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाने के मामले में न्यूज़ एंकर रोहित रंजन UP पुलिस की हिरासत में, छत्तीसगढ़ पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार


नई दिल्ली। राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में सामाचार चैनल जी न्यूज (Zee News) के एंकर रोहित रंजन (Rohit Ranjan) को मंगलवार को हिरासत में लिया गया। पहले उनके घर मंगलवार सवेरे छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उनके हाथ अभी खाली है और नोएडा पुलिस ने पहले हिरासत में ले लिया।

नोएडा के थाना सेक्टर 20 में भी रोहित के खिलाफ केस दर्ज था। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाने पर हुई FIR के सिलसिले में वे हिरासत में लिए गए हैं और छत्तीसगढ़ पुलिस भी इसी मामले में यहां आई है।

रायपुर पुलिस जब रोहित के घर पहुंची तो उन्होंने ट्वीट कर कहा- रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट करते हुए लिखा कि बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है। रोहित ने यह ट्वीट यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है।

 

बता दें कि राहुल गांधी हाल में ही अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर SFI के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तोड़फोड़ पर कहा था कि जिन्होंने ऐसा किया है, उन्हें में बच्चा समझता हूं। उनके इस बयान को जी न्यूज़ ने अपने प्राइमटाइम के शो में उदयपुर से जोड़ते हुए दिखाया था।