गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 की जगह 23 जनवरी से, समारोह में सुभाष चंद्र बोस की जयंती शामिल की गई


नई दिल्ली. अब से हर साल गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 24 जनवरी की जगह 23 जनवरी शुरू होगी, ताकि इसमें स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शामिल की जा सके. शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस की जयंती से शुरू होगी. इससे पहले बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी.