कोरोना संक्रमण बढा, जयपुर और जोधपुर में 8 वीं तक के स्कूल बंद, आॅनलाइन हो सकेगी पढाई, सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ कर सकेगा वर्क फ्रॉम होम


जयपुर. राजस्थान में कोरोना संक्रमण फिर बढ गया है. जयपुर औ जोधपुर में सबसे ज्यादा तेजी से मामले बढ रहे हैं. ऐसे में सरकार ने जयपुर जोधपुर के साथ पूरे राज्य के लिए गाइडलाइन्स जारी की है., जयपुर और जोधपुर में 8 वीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि आॅनलाइन पढाई हो सकेगी. सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ कर वर्क फ्रॉम होम कर सकेगा. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था नहीं है वहां प्राथमिकता से इसकी पालना होगी. कोई भी दफ्तर में कोवि पोजिटीव मिला तो 72 घंटों के लिए कार्यालय को बंद किया जा सकेगा. प्रशासन शहरों और गांवों केे संग अभियान आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है.