कहीं भारत में कोरोना का 10 गुना अधिक खतरनाक नया म्यूटेंट 'N440K' तो नहीं मचा रहा कोहराम!


दिल्ली। भारत में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच एक और चिंताजनक खबर है। वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के एक नए म्यूटेंट का पता लगाया है। माना जा रहा है कि यही वह वायरस म्यूटेंट है जिसने इस वक्त भारत में कोहराम मचा रखा है। जिसके कारण लोगों की बहुत ही कम समय में मौत हो रही है। वैज्ञानिकों का दावा है कि अब तक मौजूद कोरोना वायरस के मुकाबले यह नया म्यूटेंट 'N440K' बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुना अधिक संक्रामक है।

इसके अलावा यह भी कहा गया है कि शायद इसी म्यूटेंट की वजह से देश के कुछ हिस्सों में हालात विकट हो गए है। वैज्ञानिकों ने देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर ध्यान दिया जिसके बाद इस जानलेवा म्यूटेंट का पता लगाया गया है। कोरोना वायरस का 'N440K' म्यूटेंट सबसे पहले भारत में आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में सामने आया है, जो आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है।

​​​​​​

शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जितने भी नए मामले सामने आए हैं उनमें से एक तिहाई लोग इसी नए वेरिएंट से प्रभावित हुए हैं और यह लगातार फैलता ही जा रहा है। वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि इन दोनों के अलावा अन्य राज्यों में भी यह नया म्यूटेंट लगातार पांव पसार रहा है।