नई दिल्ली. चीन के साथ लगातार चल रही भारत की तनातनी के बीच आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ओर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेलिफोनिक चर्चा हुई. दोनों के बीच काफी अच्छे माहौल में हुई इस बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई.
यह सब उस वक्त हुआ जब एक तरफ चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास समय दूसरी तरफ भारत से भी चीन सीमा विवाद को लेकर उलझा हुआ है. ऐसे में दोनों की वार्ता चीन के लिए भी चिंता का विषय हो सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प में मंगलवार को फोन पर हुई चर्चा के बारे में PMO ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच भारत-चीन सीमा विवाद और अमेरिका में अश्वेत नागरिक के मारे जाने के बाद शुरू हुई हिंसा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नरेंद्र मोदी को अमेरिका में होने वाली जी-7 समिट में आने का न्योता भी दिया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कोरोनावायरस संकट और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन में सुधारों को लेकर भी बातचीत हुई.इस बातचीत में मोदी ने अमेरिका में हो रही हिंसा को लेकर चिंता भी जताई, और उम्मीद जताई है कि डोनाल्ड ट्रम्प जल्द हालात को संभालने का रास्ता ढूंढ लेंगे.