मोदी कैबिनेट का विस्तार, 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ


नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट का विस्तार (Modi Cabinet Expansion) कद दिया गया है. 15 कैबिनेट और 28 राज्य मंत्रियों ने शपथ
ली. कई नए चेहरों को मोदी कैबिनेट में मौका दिया गया है. आगामी 5 राज्यों में प्रस्तावित चुनावों की छाप भी इस कैबिनेट विस्तार पर देखने को मिली. 

BIG NEWS: रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, डॉ हर्ष वर्धन सहित एक दर्जन मंत्रियों का मोदी कैबिनेट विस्तार से पहले इस्तीफा

 

बड़ी बातें


1- राष्ट्रपति भवन में सबसे पहले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे ने शपथ ली.

2- इनके बाद सर्बानंद सोनवाल ने शपथ ली, जो कि असम के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं. 

3- वीरेंद्र कुमार सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

4- कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी सरकार ने केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल किया है. 

5- अश्विनी वैष्णव और रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

6- किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी को राज्यमंत्री से प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाया गया.

7- मनसुख मंडाविया, राज कुमार सिंह, पुरुषोत्तम रूपाला ने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ.

8- राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव ने ली मंत्री पद की शपथ.

9- एल मुरुगन, जॉन बार्ला, महेंद्र मुंजपरा, शांतनु ठाकुर, बिश्वेश्वर टुडू,  डॉ भारती पवार, राजकुमार रंजन सिंह, भागवत किशनराव कराड, सुभाष सरकार, प्रतिमा भौमिक, कपिल पाटिल, भगवंत खुबा, देवुसिंह चौहान, अजय कुमार ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ.

Cabinet ministers