कांग्रेस विधायक बोले, 'अगर राहुल गांधी बात नहीं सुनते हैं तो इस्तीफा दे दूंगा.'


जयपुर. राजस्थान में एक बार फिर पायलट समर्थक विधायक रमेश मीना ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहले ही जहां SC, ST और अल्पसंख्यक विधायकों की सदन में अनदेखी का आरोप रमेश मीना ने सरकार पर लगाया था वहीं अब विधायक रमेश मीना का एक और बड़ा बयान सामने आया है जिसमें विधायक रमेश मीना ने इस्तीफे तक की बात कह दी है। रमेश मीना ने कहा- एससी एसटी माइनॉरिटी के साथ भेदभाव क्यों? सबके अपने-अपने विचार होते हैं। सीट निर्धारण में मुख्य सचेतक की भूमिका होती हैै, वह अध्यक्ष से भी चर्चा करते हैंं। SC के तो दो ही मंत्री हैं उनके साथ भेदभाव क्यों?

मुझे मंत्री नहीं बनना है, मैं कांग्रेस के साथ हूं, जिनके साथ से कांग्रेस सरकार बनी उनको नजर अंदाज क्यों किया जा रहा है? इसके साथ ही रमेश मीना ने विधायकों को दिए गए लैपटॉप और अटेची पर भी सवाल उठाए। रमेश मीना ने कहा- ‘विधायकों को लैपटॉप और अटैची दिए जा सकते हैं तो माइक की व्यवस्था करने में कितना खर्च आता है? जबकि 20 परसेंट विधायक भी लैपटॉप चलाना नहीं जानते हैं। क्या और राज्यों की विधानसभा में माइक नहीं हैं? हमने राहुल गांधी से मिलने का समय मांगा है। अगर राहुल गांधी भी बात नहीं सुनते हैं तो इस्तीफा दे देंगे।