संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वाधान में 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन के पीछे विचार नागरिकों के भीतर देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और सहयोगात्मक भागीदारी तथा बढ़ी हुई जन भागीदारी के सार के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाना है। यह जानकारी आज नई दिल्ली में संस्कृति मंत्रालय में सचिव श्री गोविंद मोहन द्वारा आयोजित एक संवादवाता सम्मेलन में साझा की गई। उन्होंने कहा कि संस्कृति मंत्रालय द्वारा आरंभ किया गया हर घर तिरंगा अभियान बढ़ती जन भागीदारी के साथ एक जन आंदोलन में रूपांतरित हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश के विभिन्न भागों में तिरंगा की रैलियां पूरे जोरशोर पर हैं और उनमें असीम जन भागीदारी देखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष के लिए राष्ट्रीय तिरंगा बाइक रैली 11 अगस्त से मंडपम ( प्रगति मैदान, नई दिल्ली ) से आरंभ हुई जहां संसद के सदस्यों ने हर घर तिरंगा अभियान में भाग लिया। इसे उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने झंडी दिखा कर रवाना किया। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री जी कृष्ण रेड्डी, वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल, सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर, जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कानून एवं विधि राज्य मंत्री तथा संसदीय मामले और संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। बाइक रैली ने इंडिया गेट सर्किल तक अपना रास्ता बनाया और इंडिया गेट क्षेत्र के निकट एक सर्किल का चक्कर लगाते हुए कर्तव्य पथ को पार किया तथा मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में जाकर यह रैली समाप्त हुई। अलग अलग आयु वर्ग से जुड़े हजारों लोगों ने अपनी बाइकों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए रैली में भाग लिया। रैली की अगुवाई संसद सदस्य अपने खुद के दुपहिया वाहनों पर कर रहे थे।