मध्य प्रदेश। मिग एक बार फिर उड़ता ताबूत साबित हुआ, हालांकि पायलट खुश किस्मत रहा जो जान बच गई। घटना मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मन का बाग गांव की है। जहां बीहड़ में वायु सेना का मिराज विमान क्रैश हो गया।
फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष समय रहते पैराशूट की मदद से विमान से बाहर हो गए थे, इसलिए वह सकुशल हैं। उनका पैराशूट से कूदते हुए वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनाेज कुमार सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। IAF ने जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं एयरफोर्स के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट को हेलीकाप्टर से ग्वालियर पहुंचाकर उनका आर्मी हास्पिटल में चेकअप एवं उपचार किया जा रहा है।