त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का इस्तीफा, डॉ. माणिक साहा होंगे अगले सीएम


नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया। वहीं पार्टी में शाम होते-होते त्रिपुरा के नए सीएम का चेहरा भी तय कर लिया गया है। डॉ. माणिक साहा अगले सीएम होंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है।

 

बता दे कि, बिप्लब देब ने मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है। बिप्लब देब ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता बीजेपी को फिर से सत्ता में लाना है। हमें त्रिपुरा में लंबे समय तक भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की जरूरत है। जब तक हमारे पास एक मजबूत संगठन है। हम सरकार में हैं और यह सबसे महत्वपूर्ण है।