कानपुर। CAA-NRC विरोध प्रदर्शनों को लेकर चर्चा में आया हयात जफर अब कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह कानपुर हिंसा का मुख्य आरोपी है। हयात जफर हाशमी पर हिंसा फैलाने और लोगों को भड़काने का आरोप है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और किसके इशारे पर यह हिंसा फैलाई गई इसकी जांच की जा रही है।
इससे पहले उसका नाम CAA-NRC के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में भी सामने आया था. मौलाना मुहम्मद जौहर अली फैन्स एसोसिएशन का संचालक हयात जफर हाशमी का नाम कानपुर में हुए दंगे में पहले भी आया था. CAA-NRC के विरोध में हुए प्रदर्शन में भी हयात जफर हाशमी की भूमिका जांच के दायरे में थी। इस मामले में कानपुर के कर्नलगंज थाने में हयात जफर हाशमी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। तब भी जफर हाशमी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को विरोध करने के लिए इकट्ठा होने के लिए उकसाया था। सोशल मीडिया लाइव से लेकर धरने प्रदर्शनों के पोस्टर तैयार करवाने से जुड़ा सारा मैनेजमेंट उसी का था। CAA-NRC हिंसा के बाद हाशमी ने यही पैटर्न कानपुर हिंसा में भी अपनाया था।