नई दिल्ली। महीने के पहले दिन महंगाई का झटका भारतवासियों को लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़ गए हैं। यह घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमत में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों (Oil PSUs) ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये का इजाफा किया है। दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत 884.50 रुपये पहुंच गई है। इससे पहले राजधानी में सिलेंडर 859.20 रुपये थी। 1 जुलाई से अब तक सिलेंडर की कीमत में 75.50 रुपये की बढ़ चुके हैं। जुलाई और अगस्त में भी इसकी कीमत में 25.50 और 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।