घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 25 रुपये बढ़े


नई दिल्ली. पेट्रोल डीजल के दामों की तरह अब लगातार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं आम आदमी का अब रसोई का खर्चा चलाना भी लगातार महंगा होता जा रहा है इसी कड़ी में एक बार फिर से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ₹25 बढ़ा दिए गए हैं.

घरेलू गैस सिलेंडर अब जयपुर में 838.50/- के स्थान पर 863.50/- में मिलेगा. नया मूल्य आज से ही प्रभावी कर दिया गया है. नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु सब जगह यह बढ़े हुए दाम आज से ही प्रभावी हो गए हैं.