लोकसभा अध्यक्ष ने राजस्थान में दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया


कोटा। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और राजस्थान सरकार के सहयोग से राजस्थान के कोटा संभाग को कृषि एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उन्नत और अग्रणी बनाने के लिये दो दिवसीय कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 24th-25thजनवरी 2023 को दशहरा मैदान, कोटा, राजस्थान में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार,  कैलाश चौधरी ने किया।

 

उद्घाटन समारोह में लालचंद कटारिया, कृषि और पशुपालन मंत्री, राजस्थान सरकार और श्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री, सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार भी उपस्थित थे। उनके अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों और लगभग 15 हजार किसानों, एग्री स्टार्टअप, कॉर्पोरेट्स बैंकर्स, विस्तार श्रमिकों और निजी कृषि संस्थानों के कर्मचारियों ने आयोजन के पहले दिन भाग लिया।

 

सैमुअल प्रवीण कुमार, संयुक्त सचिव (विस्तार), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार ने स्वागत भाषण दिया। श्री दिनेश कुमार, प्रमुख सचिव (कृषि), राजस्थान सरकार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सांझा की। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्न उत्पादन में हमारा देश सबसे आगे है। बदलते परिपेक्ष के अंदर हमारा संकल्प यही होना चाहिए की आधुनिक विरासत का उपयोग करते हुए, नवाचारों का उपयोग करते हुए हमें दुनिया में अग्रिम पंक्ति का देश बनना है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत तब बनेगा जब हमारे किसान नई कृषि परंपराएं, नवाचार, मूल्य संवर्धन, प्रति बूंद अधिक फसल आदि पद्धति का प्रयोग करें। श्री ओम बिरला ने फल उद्यान, स्टार्टअप, ड्रोन के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा स्टार्टअप के माध्यम से हमने कही पर लागत को कम करने का काम किया है, तो कही उत्पादन को बढ़ाने का काम किया है, कही प्रोसेसिंग तो कही मूल्य संवर्धन का काम किया है।