भारत में लॉक डाउन 31 मई तक बढ़ाया गया, नई गाइडलाइंस जारी


नई दिल्ली. भारत में चौथी बार लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में नई गाइडलाइन जारी की जा चुकी है.

इस बाबत सभी मंत्रालय, विभाग, राज्य सरकारों को चिट्ठी भेजी दी गई है. साथ ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है.

बड़ी बातें:

 

- रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेन्‍ज जोन में राज्‍यों को निर्णय लेने का अधिकार होगा.

- स्‍कूल व कॉलेज बंद रहेंगे.

- धार्मिक स्‍थल, शॉपिंग मॉल्‍स, स्‍टेडियम, व्‍यवसायिक केंद्र बंद रहेंगे.

- इंटर स्‍टेट बस सेवाओं को मंजूरी दी गई है लेकिन दोनों राज्‍यों की सहमति होना जरूरी है.

-भारत में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन के अलावा 2 बफर और कंटेंटमेंट जोन भी बनाए गए. देश अब कोरोना की गंभीरता को लेकर कुल 5 जोन में बांटा जाएगा.

-सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल, मेट्रो ट्रेन सेवा रहेंगे बंद.

- शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर निकलने पर रोक.

- सभी तरह के सामाजिक व राजनीतिक आयोजनों पर रोक.

- 65 साल या ज्यादा की उम्र के वृद्ध व गर्भवती महिलाओं को घर से निकलने पर रोक.10 साल से कम उम्र के बच्चों को घरों से बाहर निकालने पर रोक.

- हवाई सेवाओं पर फिलहाल रहेगी रोक. सभी घरेलू,अंतर्राष्ट्रीय उड़ानोंको इजाजत नहीं.

- बिना दर्शक स्पॉर्ट्स कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुलेंगे.

- मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप और मास्क पहनना जरूरी.

- शादी समारोह में 50 और अंतिम सरकार में शामिल होने के लिए 20 लोगों की अनुमति होगी.

- पान-गुटखा की दुकानें भी अब खुलेंगी.