SDM कोर्ट में वकील ने आत्मदाह किया, सुसाइड नोट में लिखी यह पीड़ा


सीकर/खंडेला। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला में एसडीएम कोर्ट में एक वकील ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। यहां एसडीएम कोर्ट के सामने गुरुवार दोपहर को एक वकील ने खुद पर ही पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। बाद में एसडीएम के कमरे में पहुंचकर जबरदस्ती उनको पकडऩे की कोशिश की। हालांकि बड़ी मुश्किल से नजदीकी लोगों की मदद से उन्होंने उसे दूर किया।

बाद में आग बुझाकर लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। वकील के पास जहर की बोतल भी मिली है। जो आधी खाली होने पर आत्मदाह से पहले उसके जहर खुरानी की आशंका भी जताई जा रही है।

वकील का शरीर 90 फ़ीसदी तक झुलस गया। उसे बचाने की हर संभव प्रयास चिकित्सकों ने किए लेकिन बचाया नहीं जा सका। वकील के पास में एक सुसाइड नोट भी मिला है। आत्मदाह का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। पर सुसाइड नोट में एसडीएम पर प्रताड़ित करने का आरोप वकील ने लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर वकील समुदाय में इस पूरे घटनाक्रम के खिलाफ रोष है और मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है स्थानीय वकीलों ने कार्य बहिष्कार की भी घोषणा की है।