Lata Mangeshkar Passed Away: एक दुखद खबर है. हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन पर पूरे देश मे शोक की लहर है.
लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था. लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वो लगातार संघर्ष ही कर रही थीं.