मुंबई। लगातर इस तरह की अफवाह उड़ाई जा रही है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है। शनिवार रात 9 बजकर 25 मिनट तक जारी सूचना के मुताबिक पिछले 15 दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती जरूर हैं. पर उनकी हेल्थ को लेकर लोग तरह-तरह की अफवाहें फैला रहे हैं. ऐसे में उनके प्रवक्ता और अस्पताल की तरफ से बार-बार सफाई दी जा रही है। बता दें कि कुछ देर पहले तक लता दी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लता मंगेशकर का हेल्थ अपडेट जारी किया गया था. जिसमें अस्पताल की डॉक्टर के हवाले से बयान जारी किया गया है और फैंस को बताया है कि लता दी की हालत में सुधार हो रहा है। सभी उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। उधर लता मंगेशकर के परिजनों और मित्रों ने कहा है कि इस तरह की अफवाहों को ना फैलाया जाए, उनके फैंस को हिम्मत दी जाए। गलत सूचनाओं का प्रसार ना किया जाए।