कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से हुआ बड़ा सामूहिक प्रदर्शन


कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में जयपुर में सर्व हिंदू समाज की ओर से एक बड़ा सामूहिक प्रदर्शन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में संत और हिंदू समाज से लोग जुटे। प्रदर्शन में वक्ताओं ने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया। वहीं हनुमान चालीसा का भी पाठ किया गया।

Auraton kanhaiya

प्रदर्शन में लोग भगवा झंडा लेकर शामिल हुए। इस दौरान जयश्री राम के नाम का उद्घोष किए गए। इसके साथ ही 'मदरसे बंद करो', 'पीएफआई पर ताला', 'राजस्थान का तालिबानीकरण बंद हो' जैसे नारे लगे। बड़ी संख्या में साधु-संत भी सभा में पहुंचे और जिन्होंने हिंदू को एकीकृत करने पर जोर दिया।

उधर कोटा संभाग में कई कस्बे बंद रहे। विभिन्न धार्मिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान कर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई है। बारां जिले के अटरू, कवाई कस्बा रविवार को बंद रहा। झालावाड़ के सुनेल, सारोला, पनवाड़ और दहीखेड़ा कस्बे में भी बंद का असर दिखा। इसी क्रम में सोमवार को बूंदी शहर और बारां जिले का मांगरोल कस्बा बंद रहेगा। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है कि इस बंद के दौरान कही कोई अप्रिय घटना ना होने पाए। 

स्टेच्यू सर्किल पहुंचने वाले लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि पुलिस ने सभी जगह बेरीकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया और पैदल भी नहीं आने दे रहे हैं। मंच पर बैठे नेताओं ने पुलिस प्रशासन से अपील कि है कि स्टेच्यू सर्किल पर आने वाले लोगों को रोका नहीं जाएं।

रैली को लेकर चारदीवारी में पुलिस का सख्त पहरा रहा। सूरजपोल से लेकर बड़ी चौपड़ तक रास्ते को बंद कर दिया गया है। सूरजपोल से हीरा की मोरी, रामगंज में पुलिस ने बेरीकेड्स लगाकर रास्ता रोका गया है। वाहनों की आवाजाही भी प्रतिबंधित है।

इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जन समस्या निवारण मंच के कार्यकर्ता भी सूरज सोनी के नेतृत्व में हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे और देश की सुरक्षा के लिए उदयपुर हत्याकांड को अंजाम देने वाले विकृत मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूरज सोनी ने उदयपुर हत्याकांड मामले में राजस्थान पुलिस की नाकामी और सरकार की इंटेलिजेंस पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि समय रहते सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस और इंटेलिजेंस मजबूती से काम करती तो आज यह शर्मनाक दिन नहीं देखने को मिलता। 

पुलिस ने अजमेर रोड पर भी कई लोगों को रोके रखा। पुलिस ने कई किलोमीटर दूर पहले ही रास्ता रोक दिया जाए ताकि लोग आसानी से स्टेच्यू सर्किल पर नहीं पहुंच पाए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी को रोका नहीं जा रहा है, हालांकि ट्रैफिक की वजह से वाहनों को आने जाने की अनुमति नहीं दी जा रही।