जानें क्या खास है आज के PIB द्वारा जारी कोविड बुलेटिन में


भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 205.22 करोड़ से अधिक (2,05,22,51,408) हो गया है। इस उपलब्धि को 2,72,07,336 टीकाकरण सत्रों के जरिये हासिल किया गया है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.92 करोड़ से अधिक (3,92,26,460) किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए एहतियाती खुराक 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई।

- देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक टीके की कुल 205.22 करोड़ खुराक (93.40 करोड़ दूसरी खुराक और 9.80 करोड़ एहतियाती खुराक) दी गई

- पिछले 24 घंटों में 38,20,676 खुराक दी गई

- भारत में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 1,36,478

- सक्रिय मामले 0.31 प्रतिशत

- मरीजों के स्वस्थ होने की दर इस समय 98.50 प्रतिशत

- पिछले 24 घंटों में 20,419 मरीज स्वस्थ हुए, जिससे कुल स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,34,24,029 हुई

- पिछले 24 घंटों में 19,893 नये मामले दर्ज

- दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.94 प्रतिशत

- साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 4.64 प्रतिशत

- अब तक कुल 87.67 करोड़ जांच की जा चुकी हैं

- पिछले 24 घंटों में 4,03,006 जांच की गईं