अजमेर दरगाह का खादिम बोला- 'जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा', पुलिस ने बताया नशेड़ी और हिस्ट्रीशीटर


अजमेर। राजस्थान के उदयपुर में अभी नूपुर शर्मा के विवाद में गर्दन काटने का बवाल थमा भी नहीं कि अब अजमेर शरीफ के खादिम ने भी एक विवादास्पद वीडियो वायरल कर के दहशत मचा दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि खादिम नशा करता है और हिस्ट्रीशीटर भी है।

इस वीडियो में सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा का सर काटने वाले को अपना घर देने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।

वीडियो वायरल होने के बाद से हंगामा मचा हुआ है और पुलिस ने चिश्ती के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने खादिम को आदतन अपराधी बताया है।

वीडियो में खादिम सलमान चिश्ती रोते हुए कह रहा है, 'वक़्त पहले जैसा नहीं रहा वरना में बोलता नहीं, मुझे कसम है मेरी मां की मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मेरे बच्चों की कसम मैं उसे गोली मार देता। और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा मैं उसे यह अपना घर दे जाऊंगा ओर रास्ते पर निकल जाऊंगा। यह वादा करता है सलमान। मैं आज भी चीरने का दम रखता हूं।' यह पहली बार नहीं है जब मौलाना ने इस तरह का बयान दिया है वह पहले भी 17 जून को 'गुस्ताख ए रसूल की यही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा' जैसा बयान दे चुका है जिसके बाद उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या हुई थी। बहरहाल अजमेर दरगाह प्रशासन ने इसे खादिम का निजी बयान बताया है और इसकी निंदा की है।