राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, UP के CM रहे कल्याण सिंह का निधन


नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन हो गया है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी आदित्यनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। बता दें कि कल्याण सिंह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लगातार बीमारियों का उपचार भी ले रहे थे।