RAS, RPS एवं RAS अधिकारियों का संयुक्त अधिवेशन, CM ने किया अधिकारियों को प्रमोशन पर सम्मानित


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चाहे केन्द्र हो या राज्य सरकारें सुशासन देने के लिए ब्यूरोक्रेसी का सकारात्मक सहयोग जरूरी है। जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी दोनों ही जनता के ट्रस्टी हैं। ट्रस्टी के रूप में हमारी जिम्मेदारी है कि आमजन के हित में फैसलें लें और योजनाओं को प्रभावी रूप से आखिरी छोर पर बैठे गरीब तक पहुंचाएं।

Ras association

गहलोत रविवार को आरएएस क्लब में राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और लेखा सेवा के अधिकारियों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।

RAS club

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में मेरा हमेशा प्रयास रहा कि आमजन के हित में फैसले लिए जाएं। इस वर्ष के बजट में इसी उद्देश्य के साथ जन कल्याणकारी प्रावधान किए गए हैं। इतना अच्छा बजट देने में वित्त विभाग के अधिकारियों का भी सहयोग महत्वपूर्ण था। अगला बजट इससे भी शानदार आएगा, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी आमजन से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लें और उन्हें सुझाव के रूप में प्रस्तुत करें ताकि जन कल्याणकारी बजट तैयार करने में मदद मिले।

 

आरएएस, आरपीएस एवं आरएसी अधिकारियों के इस संयुक्त अधिवेशन के मौके पर CM ने RAS से IAS बने अधिकारियों को सम्मानित किया। रामवतार मीना, सुनील शर्मा, महेंद्र पारख,नलिनी कठोतिया,मेघराज रतनू,अनुप्रेरणा कुंतल, पेमसुख बिश्नोई,अनिल अग्रवाल,टीकमचंद बोहरा,हरजीलाल अटल, महावीर प्रसाद मीणा, ML चौहान का सम्मान,रश्मि शर्मा, इकबाल खान,कल्पना अग्रवाल, मनीषा अरोड़ा, पुष्पा सत्यानी को सम्मानित किया। RPS से IPS में प्रमोशन होने वाले अधिकारियों का भी सम्मान हुआ। RPS से IPS बने योगेश गोयल को भी इस मौके पर CM ने सम्मानित करते हुए बधाई दी।