दिल्ली। JEE Main 2021 की मई सेशन की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसकी घोषणा की. शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, ”COVID -19 की वर्तमान स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जेईई Main मई 2021 सत्र को स्थगित कर दिया गया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.”