वरिष्ठ पत्रकार और RPSC सदस्य जसवंत राठी बने RPSC के कार्यवाहक चेयरमैन


जयपुर। राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार और आरपीएससी के सदस्य जसवंत राठी को आरपीएससी का नया कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है। बता दें जसवंत राठी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गुड बुक में होने के साथ ही अपनी बेहतरीन वर्किंग स्टाइल के लिए भी अलग पहचान रखते हैं। भूपेंद्र यादव के साथ ही उनको आरपीएससी का सदस्य नियुक्त किया गया था। वर्तमान में भी राठी आरपीएससी में सदस्य है। अब उन पर मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए आरपीएससी का चेयरमैन नियुक्त कर अहम दी है।