लापरवाह और नाॅन परफाॅर्मिंग कार्मिकों की विदाई की शुरूआत, यूडीएच डिपार्टमेंट में चार्जशीट जारी करने के निर्देश


जयपुर। सरकार की योजनाओं और आमजन के हित को पूरा करने में यदि कोई अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेंगे तो अब ऐसे कार्मिकों की जल्द सरकारी नौकरी से विदाई होगी। इसके लिए स्वायत्त शासन विभाग ने कमर कस ली है। ऐसे लापरवाह अधिकारियों और कार्मिकों को विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने तुरंत चार्जशीट जारी करने के निर्देश दिए हैं। 

स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने विभाग की समीक्षा बैठक में लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लापरवाही पर कारवाई करते हुए
नगर परिषद, तिजारा और फतेहपुर के अधिशाषी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। साथ ही उन्होंने वीसी में कहा कि यदि कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो सख्त करवाई होगी व नाॅन परफोर्मिंग कार्मिकों को चार्जशीट देकर नियमानुसार अनिवार्य सेवानिवृति दी जाएगी। 


टी. रविकांत ने मंगलवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी निकायों के अधिकारियों से बारी बारी लंबित प्रकरणों के निस्तारण, ईफाईिलंग, राजस्व अर्जन, और साफ सफाई से जुड़े कार्यो। की प्रगित जानी और लापरवाही पर फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभािन्वत किया जाए। 

ताकि राजस्थान में ना हो राजकोट जैसा हादसा
टी. रविकांत ने निर्देश दिए कि सभी आयुक्त, ईओ भीड़ वाली जगहों जैसे गेम जोन्स, अस्पताल, शाॅपिंग माॅल्स व कोचिंग सेंटर्स का निरीक्षण करें और लगातार माॅनिटरिंग कर सुरक्षा मानकों को जांचें। आगामी तीन दिनों में अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने के लिए टीमें गठित करें। और इस पूरे काम की सघन माॅनिटरिंग भी की जाए। 

15 जून से पहले हों वर्षा ऋतु की सभी तैयारियां
रविकांत ने आदेश दिया कि वर्षा ऋतु को देखते हुए 15 जून से पहले समस्त नालों की सफाई सुनिश्चत की जाये। साथ ही जल संग्रहण के प्रभावी उपाय भी किए जाएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक सुरेश ओला, अतिरक्त निदेशक श्याम सिंह शेखावत समेत नगरीय निकायों के आयुक्त और अन्य अधिकारीगण भी जुड़े।