चंद्रमा पर भारत का ऐतिहासिक कदम, चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग


India's historic step on the Moon Chandrayaan-3 soft landing successfully पूरी दुनिया ने भारत की ताकत देख ली है। चन्द्रयान 3 ने चांद पर सफलतापूर्वक परचम फहरा दिया है। पूरे देश और दुनिया की निगाहें इसरो के इस मिशन पर थी। जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा पर की गई। इस तरह से चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग करने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत का चंद्रमा पर यह ऐतिहासिक कदम है।

उधर चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के साथ ही देश-दुनिया के नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों और भारतवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग पर इसरो और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं।