- दैनिक रिकवरी लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक
- लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम
- पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड
- दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 प्रतिशत पर आई
- अभी तक 18-44 आयु समूह के 64 लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके लगाये गए
दिल्ली। भारत की दैनिक रिकवरी की संख्या लगातार छठे दिन दैनिक नए मामलों से अधिक रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 3,89,851 रिकवरी दर्ज की गई है। भारत की कुल रिकवरी की संख्या आज 2,19,86,363 तक पहुंच गई है।
राष्ट्रीय रिकवरी दर और अधिक बढ़कर 86.23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नई रिकवरी के 74.94 प्रतिशत में दस राज्यों की भागीदारी है। दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 लाख से अधिक जांचें की गईं ( भारत में एक दिन में की गई अब तक की सर्वाधिक जांच), जबकि दैनिक पोजिटिविटी दर गिरकर 13.31 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 20.08 लाख जांचें की गईं जो एक विश्व रिकॉर्ड भी है। अभी तक देश में 32 करोड़ से अधिक जांचें की जा चुकी हैं।
सकारात्मक रुझान जारी रखते हुए, भारत ने लगातार तीसरे दिन दैनिक नए मामलों की संख्या 3 लाख से कम दर्ज कराई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,67,334 दैनिक नए मामले दर्ज कराये गए। पिछले 24 घंटों के दौरान, दस राज्यों ने नए मामलों के 74.46 प्रतिशत मामले दर्ज कराये। तमिलनाडु ने 33,059 के साथ सर्वोच्च नए दैनिक मामले दर्ज कराये जबकि 31,337 नए मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर रहा।

दूसरे मोर्चे पर, भारत के कुल सक्रिय मामले गिरकर आज 32,26,719 पर आ गए। पिछले 24 घंटों के दौरान, 1,27,046 मामलों की शुद्ध गिरावट देखी गई। अब यह देश के कुल सक्रिय मामलों का 12.66 प्रतिशत है। देश के कुल सक्रिय मामलों के 69.02 प्रतिशत में 8 राज्यों की भागीदारी है। कुल पोजिटिविटी दर अब 7.96 प्रतिशत रह गई है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण के तहत देश में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या आज 18.58 करोड़ तक पहुंच गई है। आज सुबह 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 27,10,934 सत्रों के जरिये कुल मिला कर 18,58,09,302 टीके लगाये जा चुके हैं।
इनमें 96,73,684 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली है जबकि 66,59,125 एचसीडब्ल्यू ने दूसरी खुराक प्राप्त की है, 1,45,69,669 एफएल्डब्ल्यू (पहली खुराक) 82,36,515 एफएल्डब्ल्यू (दूसरी खुराक) 18-44 आयु समूह 64,77,443 लाभार्थियों ने पहली खुराक, 45 से 60 वर्ष की आयु के बीच के 5,80,46,339 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 93,51,036 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 वर्ष से अधिक आयु के 5,48,16,767 लाभार्थियों ने पहली खुराक तथा 1,79,78,724 लाभार्थियों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है।
