भारत ने 9 माह में 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया


नई दिल्ली। भारत ने प्याज का निर्यात कर जबरदस्त कमाई की है। भारत में प्याज उत्पादकों को भी इसका बड़ा लाभ मिला है। बड़ी बात यह है कि विदेशों में भारत का प्याज खासा पसंद किया जा रहा है। इसीलिए इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है।

अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्य का प्याज निर्यात किया गया भारत से प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध या रोक नहीं है प्रविष्टि तिथि: 26 FEB 2023 2:40PM by PIB Delhi अप्रैल से दिसंबर 2022 तक 523.8 मिलियन अमरीकी डालर मूल्‍य का प्याज निर्यात किया गया। सरकार ने प्याज के निर्यात पर कोई रोक या प्रतिबंधित नहीं लगाया है। प्याज की मौजूदा निर्यात नीति 'मुक्‍त' व्‍यापार की है। केवल प्याज के बीज के निर्यात पर 'प्रतिबंध' है और यह प्रतिबंध भी डीजीएफटी से प्राधिकार के तहत अनुमति प्राप्‍त है। डीजीएफटी की अधिसूचना संख्या 50 दिनांक 28.12.2020 के द्वारा कटे स्‍लाइस या पाउडर के रूप में तोड़े गए और बैंगलोर रोज प्याज तथा कृष्णापुरम प्याज की सभी किस्मों की निर्यात नीति को संशोधित किया गया है और कटे स्‍लाइस या पाउडर के रूप में तोड़े गए प्‍याज को ‘प्रतिबंध’ से ‘मुक्‍त’ कर दिया गया है।