तीन दिन लगातार कम होने के बाद फिर बढ़े संक्रमण के मामले, 24 घण्टों में 3,82,315 नए पॉजिटिव मिले और 3,780 लोगों की मौत


दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,82,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 हुई। 3,780 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,26,188 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,69,51,731 है।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,48,52,078 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 15,41,299 सैंपल कल टेस्ट किए गए: