भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,86,452 नए मामले सामने आए, 3, 498 लोगों की मौत


दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID के 3,86,452 नए मामले सामने आए, 3, 498 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,87,62,976 हो गई है। 3,498 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,08,330 हुई।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,70,228 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,53,84,418 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,22,45,179 हुआ।