कमजोर पड़ी कोरोना की रफ्तार! 45 दिन बाद सबसे कम केस सामने आए, टेस्ट और वैक्सीनेशन बढ़ा


दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ती नजर आ रही है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार प्रतिदिन मिलने वाले संक्रमण के नए मामलों की संख्या कम हो गई है और रिकवरी केस बढ़ गए हैं।

पिछले 24 घंटों में COVID19 के 1,73,790 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,77,29,247 हो गई। वहीं 3,617 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,22,512 हो गई है। 

हालांकि मौतों का आंकड़ा अभी भी काफी ज्यादा है अब इसके कम होने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 2,84,601 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए।

2,84,601 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,51,78,011 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 22,28,724 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 30,62,747 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,89,02,445 पहुंच गया है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 20,80,048 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 34,11,19,909 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।