भारत में वैक्सीनशन का आंकड़ा 15 करोड़ के पार, पिछले 24 घंटों में 3645 की मौत


दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,79,257 नए मामले सामने आए वहीं 3,645 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। 3645 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,04,832 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 30,84,814 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,00,20,648 हो गया है।